जिलाधिकारी ने चौकीदार के आवास से शुरू की जनगणना
मुरादाबाद, मई 22 -- मुरादाबाद में पहले चरण की जनगमा में प्रमुख जनणना अधिकारी जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने शुरुआत की। एक स्लोगन दिया हमारी जनगणना हमारा अधिकार। आरएन इंटर कालेज के चौकीदार के परिवार से जनगणना की शुरूआत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना की शुरूआत हो चुकी है हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा घरों को टीमें कवर करें। जिला जनगणना अधिकारी ममता मालवीय ने बताया कि हमारे प्रगणक और हमारे सुपर वाइजर काम कर रहे हैं। अधिकारियों की अलग ड्यूटी लगी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी सूचना के लिए कंट्रोल रूम में सूचना साझा कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट सभागार के ऊपर जनगणना का कंट्रोल रूम खुला है जिसमें शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सुबह साढ़े आठ बजे से कंट्रोल रूम संचालित हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.