जिलाधिकारी ने चार अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
देवरिया, जून 7 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज तहसील सभागार में शनिवार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने समस्या सुनी। समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी), अधिशासी अभियंता नलकूप तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत को आपूर्ति सही रखने की नसीहत दी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 76 प्रकरण राजस्व, पुलिस विभाग के 20, विकास विभाग के 8, खाद्य एवं रसद विभाग के 7 समाज कल्याण विभाग के 3 तथा अन्य विभागों के 37 प्रकरण प्राप्त हुए। राजस्व के 21 और खाद्य एवं रसद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.