रामपुर, अप्रैल 24 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर प्रकरण गम्भीर स्वास्थ्य उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड, भूमि पैमाइश, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर तहसील बिलासपुर के ग्राम बिसारतनगर निवासी बलजीत सिंह को उनकी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश ...