जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा परिसर दीवार का किया निरीक्षण
बिजनौर, मार्च 7 -- नगीना। गुरुद्वारा संत सभा नगीना द्वारा जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर को गुरुद्वारा परिसर की दीवार संबंधी समस्या के चलते संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने जिलाधिकारी महोदय को गुरुद्वारा परिसर की दीवार का निरीक्षण करा कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण उपरांत निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रांतीय परिषद रोहित रवि,अध्यक्ष गुरुद्वारा संत सभा केवल सिंह,उपजिलाधिकारी ,तहसीलदार, सरदार हरमीत सिंह,तिलक राज मुथरेजा,ग्रंथि कृष्ण सिंह, एड. हरदयाल सरदार तारा सिंह,मनमीत सिंह,सनी सिंह,संजीव कुमार,अमूल सिंह,रोहन सिंह,रचित कुमार,मनोज टंडन,विकास शर्मा एवं दर्जनोंअनुयाई उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.