आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार रात शहर में भ्रमण ठंड से परेशान लोगों को कंबल वितरित किया। अफसरों से ऐसे लोगों को रैन बसेरा भेजने और उनके लिए पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया। डीएम सबसे रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां अलावा समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। ठंड से परेशान लोगों को कंबल वितरित किया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां भी कंबल वितरित किया। फिर उन्होंने शहर में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। नगर कोतवाली और बड़ादेव के आसपास भी लोगों को कंबल वितरित किया। उन्होंने साथ रहे अफसरों से कहा कि ठंड में किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.