शामली, फरवरी 6 -- शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर का औचक निरीक्षण कर केंद्र पर संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने जिलाधिकारी को केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराते हुए वहां संचालित योजनाओं और किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने क्रॉप कैफेटेरिया, पोषण वाटिका, सघन अमरूद बागवानी, प्राकृतिक खेती इकाई तथा गन्ना स्वास्थ्य क्लिनिक का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जनपद के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और जैविक खाद के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान सहनिदेशक उद्यान डॉ. ओंकार सिंह ने क्रॉप कैफेटेरिया एवं अमरूद की सघन बागवानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.