जिलाधिकारी ने की विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक
हरदोई, जून 29 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास एवं राजस्व कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग की अनवरत समीक्षा की जाए। रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। समस्त कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में बिजली एवं अग्नि सुरक्षा हेतु समुचित कार्रवाई की जाए। पूर्ण कार्यों का निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.