लखनऊ, जनवरी 7 -- शीत लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनपद में निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने नगर क्षेत्र के डालीगंज, सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुले में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और उन्हें रैन बसेरों में ठहरने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने डालीगंज एवं पल्टन छावनी स्थित रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। पल्टन छावनी रैन बसेरे में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था पाई गई। यहां कुल 75 बेड की क्षमता के सापेक्ष 65 लोग आवासित हैं। रैन बसेरे में अलाव, हीटर, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, बिस्तर तथा न्यूनतम मूल्य पर दो समय भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.