बिजनौर, मार्च 19 -- नहटौर। जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने नहटौर कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि में भी कर्मचारियों को सजकता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये। बृहस्पतिवार की देर शाम को जिलाधिकारी जसजीत कौर, एडीएम अंशिका दीक्षित, एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा ने नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला की साफ सफाई व्यवस्था देखकर सराहना की। साथ ही साथ कर्मचारियों को रात्रि में भी सजकता के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। कर्मचारियों की संख्या एवं चारे की व्यवस्था के बारे में अधिशासी अधिकारी ओम गिरी द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग सिंह, तहसीलदार धनराज सिंह, ओमवीर सिंह, ब्रह्मसिंह रवि, लिपिक विशेष उपाध्याय, रमेश चंद, हर्ष जैन, कपिल शर्मा आदि उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.