जिलाधिकारी ने कंपनी का भ्रमण किया
नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड उद्योग केंद्र-2 इकोटेक-3 का भ्रमण किया। कंपनी में तैयार किए जा रहे ऑटोमोबाइल पार्ट्स का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझा। कंपनी में सीट बेल्ट बनाने वाले श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि रोड सेफ्टी में सीट बेल्ट का महत्वपूर्ण योगदान है, सीट बेल्ट हजारों लोगों की जान बचाती है। उन्होंने उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने श्रमिकों, विशेषकर असेंबली लाइन में कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद कर उनको कंपनी में आयोजित हो रहे मेडिकल कैंप एवं उसमें उनके लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.