बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (भंडार गृह) का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी सात विधानसभा बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह एवं बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह जानकारी ली कि कितनी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं और रिकॉर्डिंग की क्य...