देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कंबाइन मशीनों से इसकी कटाई का काम भी तेजी से चल रहा है। जिले में लगभग सभी क्षेत्रों में किसान मौसम के उतार चढ़ाव को देखते हुए अनाज जल्दी सुरक्षित करने के लिए जुटे हैं। वहीं तेज हवा चलने से कहीं खेतों में आग की घटना न हो इससे किसानों को सावधान रहना होगा। इसे लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसानों को सतर्क रहने व फसलों को आगजनी से बचाने को अपील की है।उन्होंने कहा कि जनपद में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई कार्य शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों एवं ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.