मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम वेयर हाउस है इसका मासिक निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद फिर उसे सील कर दिया जाता है। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा तय मानकों का पालन किया जाए। साफ सफाई मानकों के अनुसार सुरक्षा रहे। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...