बांदा, मार्च 30 -- बांदा । जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्ट मीटर नीतियों और अत्यधिक बिजली बिलों को जनता का शोषण बताया गया है। कहा कि 13 मार्च 2026 से स्मार्ट मीटरों में बिना किसी पूर्व सूचना के एडवांस धनराशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे प्रदेश की जनता परेशान है। इस पर रोक की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...