संभल, फरवरी 26 -- चन्दौसी, संवाददाता। गौशाला रोड स्थित प्रताप कॉलोनी में अवैध रूप से खोले गए दरवाजे के मामले में आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा बंद करा दिया। मामला प्रताप कॉलोनी का है, जहां लायंस कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने मकान की बाईं दीवार तोड़कर प्रताप कॉलोनी की ओर दरवाजा निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित नक्शे के अनुसार सड़क के दोनों ओर बने मकानों का रास्ता अलग-अलग है। संबंधित व्यक्ति के मकान का रास्ता बैनामे के अनुसार लायंस कॉलोनी की ओर से है, जबकि दोनों कॉलोनियों की गाटा संख्या और मुख्य मार्ग अलग-अलग हैं। प्रताप कॉलोनी के संजीव अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार, कमल कुमार, राहुल यादव, अमित अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.