औरैया, फरवरी 17 -- ककोर, संवाददाता। जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत अर्दली बृजेश कुमार के पुत्र स्वतांक का एमटेक में चयन होने पर परिवार व परिचितों में खुशी का माहौल है। सफलता की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने भी बृजेश कुमार को बधाई दी। स्वतांक ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय क्षेत्र में हुई, जबकि आगे की पढ़ाई दिबियापुर में पूरी की। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई एसकेडी एकेडमी से करने के बाद बीटेक किया और पहली ही कोशिश में एमटेक में चयन हासिल कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया। परिवार में बड़े भाई ऋषभ नौकरी करते हैं। पिता बृजेश कुमार जिला मुख्यालय में अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जबकि माता संजू देवी गृहिणी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...