बांदा, सितम्बर 1 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी आईएएस के नाम से फर्जी फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद ने कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया था। शहर कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी मुस्ताक पुत्र वसीर निवासी ग्राम मानकी सादिकावास, थाना रामगढ, जनपद अलवर, राजस्थान को मवई बाईपास से गिरफ्तार किया गया है。

परिस्थितियाँ बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग की गई थी,थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली नगर ,साइबर , सर्विलांस सेल एवं तकनीकी टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी...