औरैया, मार्च 2 -- ककोर, संवाददाता। जनपद मुख्यालय ककोर स्थित डीएम सर की निशुल्क कोचिंग पाठशाला में सोमवार को रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बच्चों के बीच पहुंचकर करीब सौ से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ गुलाल और रंग खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के साथ योग एवं एक्सरसाइज से हुई। जिलाधिकारी ने स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ रंग-गुलाल खेला, जिससे मुख्यालय परिसर में उल्लास का माहौल बन गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने निजी स्तर से जरूरतमंद बच्चों को जूते व चप्पलें वितरित कीं। नई चप्पलें और जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.