जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की हुई बैठक
रामपुर, अगस्त 12 -- विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई 2026 की रैंकिंग में जनपद के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इसी कार्यकुशलता को बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में त्वरित सुधार और पोर्टल पर समयबद्ध एवं सही डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई। बैठक में बीडीओ को अमृत सरोवरों के रखरखाव, रंग-रोगन तथा जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत सत्यापन व मरम्मत के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Balia News: डूडा के अफसर-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश सभी कार्यालयाध्यक्षों को ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.