जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
कन्नौज, मई 31 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को जिला कारागार कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बैरकों, बंदियों तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का गहन परीक्षण किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार परिसर की नियमित रूप से जांच की जाती है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि जेल के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए नियमित और सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही नए आने वाले बंदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.