जिलाधिकारी और एसएसपी ने बच्चों से पूछा जीवन का लक्ष्य
मुरादाबाद, मई 16 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बिलारी स्थित कंपोजिट विद्यालय (संविलियन) का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक विद्यालय पहुंचने से शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके पसंदीदा विषय, रोजाना की पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में सवाल पूछे। कुछ बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई, जिस पर अधिकारियों ने उनका उत्साह बढ़ाया और मेहनत से पढ़ाई करने की सला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.