जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों का किया गया निस्तारण
सुल्तानपुर, जून 20 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर में तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.