जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें : डीएम
नैनीताल, सितम्बर 2 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बताया कि वर्तमान में बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।डीएम ने जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही, सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी व मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। यह भी पढ़ें- मौसम को लेकर सतर्कता बरतें राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.