गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला के कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर कल्याणपुर में हुई। उसमें अखंड दीप के प्राकट्य एवं माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर पिछले जनवरी महीने में बैरागी द्वीप हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते उसके संकल्पों को जिले में सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनायी गयी। गोष्ठी में पलामू उपजोन प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी की उपस्थिति में युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के गायत्री और यज्ञ को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में सभी प्रखंडों में अधिक से अधिक भाई-बहनों को अनुष्ठान से जोड़ने, वर्ष 2026 की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 5000 विद्यार्थियों को शामिल कराने, नवंबर महीने तक पूरे जिले में 1051 यज्ञों को पूरा कराने, युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.