साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पथरा मौजा-49 के भू-रैयतों ने आज शनिवार को जिरूल से मोहनपुर-करमाटांड़ आरसीडी पथ के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य का डीपीआर बदलने हेतु डीसी एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों ने सड़क का बायपास न बनाकर पुराना ग्रामीण सड़क को हीं चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुर्न निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। पथरा मौजा-49 के रैयतों ने कहा है कि बायपास सड़क बनाने से किसान व रैयतों को शत-प्रतिशत क्षति हो रहा है। मौके पर रतन मरांडी, दिलीप मालतो, मानवेल किस्कू, छोटो सोरेन, संतु मालतो एवं संजीव पहाडिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.