गढ़वा, फरवरी 25 -- रमना। विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन के माध्यम से अपने क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों को पर्यटन स्थल का दर्जा देने के साथ पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि करने की मांग उठाई है। उन्होंने रमना प्रखंड के जिरुआ डैम, कुंबा डैम, पुरानी पोखरा और पनघटवा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई। विधायक ने कहा कि इन स्थलों का समुचित सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचा विकसित किए जाने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इन स्थानों को पर्यटनस्थल बनाने की चर्चा पूर्व में भी हो चुकी है, किंतु अब तक आधिकारिक दर्जा नहीं मिल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.