जिराइनपर गांव की टीम फाइनल जीतकर बनी चैम्पियन
बिहारशरीफ, जून 4 -- अस्थावां के जिराइनपर गांव में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फोटो : अस्थावां क्रिकेट-अस्थावां के जिराइनपर गांव में बुधवार की शाम पुरस्कार देने पहुंचे विधायक डॉ. जीतेन्द्र कुमार व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के जिराइनपर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम इसका फाइनल जिराइनपर के गौरव इलेवन व उत्तरथू के तेज इलेवन के बीच खेला गया। जिराइनपर की टीम ने उत्तरथू को 57 रन से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते जिराइनपर की टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उत्तरथू की टीम मात्र 91 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। दूधिया रौशनी में 14 ओवरों का मैच खेला गया। भुवी को मैन ऑफ दी मैच तो शहबाज को मैन ऑफ दी सिरीज चुना गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.