नई दिल्ली, मार्च 6 -- वीकेंड पर ओटीटी पर फिल्में देखने का प्लान है यहां अलग-अलग जॉनर की कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के ऑप्शंस हैं। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो जॉनर के हिसाब से आप फिल्में चुन सकते हैं। यहां आप यह भी जान सकते हैं कि किस फिल्म की किया खासियत है। इस हिसाब से आप कॉमेडी, थ्रिलर, साई-फाई, फैमिली ड्रामा जैसे टॉपिक्स में अपनी पसंदीदा फिल्म चुन सकते हैं। साथ में IMDb रेटिंग भी है जिससे आपको फैसला लेने में आसानी होगी।1. द राजा साब द राजा साब साउथ सुपरस्टार प्रभास की चर्चित फिल्म है। यह तेलुगु हॉरर कॉमेडी है इसमें प्रभास राजू के रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादाजी बने हैं। राजू को विरासत में एक डरावनी पुरानी हवेली मिलती है। यहां उन्हें एक डरावना सच पता चलता है। यह सुपरनैचुरल पावर्स और कॉमेडी फिल्म ...