नई दिल्ली, मई 27 -- जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है। इस लिस्ट में वो फिल्में और सीरीज शामिल हैं जिसे हॉटस्टार पर ज्यादा से ज्यादा देखा जा रहा है। आज यानी 27 मई को जियो हॉटस्टार टॉप 10 की लिस्ट में दो सुपरहीरोज फिल्में जुड़ गई हैं। इसके अलावा, इस लिस्ट में रियलिटी शोज और एक्शन फिल्में भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं जियो हॉटस्टार की टॉप 10 फिल्में और सीरीज।धुरंधर: लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। रणवीर सिंह की फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में दूसरे नंबर पर कलर्स क...