नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- जियो हॉटस्टार पर सबसे शानदार वेब सीरीज और शोज मौजूद हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर बैठकर कुछ खास देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं। क्राइम, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर ये 5 वेब सीरीज आपको सीट से हिलने भी नहीं देगी। खास बात ये है कि पांचों सीरीज हिंदी में हैं। अगर सस्पेंस से भरा कुछ खास देखने का मन है तो अपनी वाच लिस्ट में इन सीरीज को आज ही शामिल कर लीजिए। IMDB पर भी मिली है जबरस्त रेटिंग।स्पेशल ऑप्स जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई सबसे बेहतरीन इंडियन वेब सीरीज में से एक है KK मेनन की स्पेशल ऑप्स। ये सीरीज साल 2001 में दिल्ली के संसद भवन पर हुए आतंकी हमले ले बारे में है। इस सीरीज में KK मेनन ने हिम्मत सिंह नाम के एल ऑफिसर का किरदार निभाया है जिसे यकीन है कि हमला करने वाले प5 नहीं बल्कि 6 आरोपी थे। हिम्मत सिंह अपन...