जियो पेमेंट की सीमा पार भुगतान सुविधा शुरू
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (जेपीएसएल) ने सीमा पार भुगतान मंच शुरू करने की घोषणा बुधवार को की है। इस सुविधा का मकसद भारतीय निर्यातकों को वैश्विक ग्राहकों से अंतरराष्ट्रीय भुगतान स्वीकार करने में मदद करना और उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाना है। नई सुविधा के जरिये घरेलू निर्यातक वर्चुअल खातों, अंतरराष्ट्रीय कार्ड और स्थानीय भुगतान माध्यमों से विदेशी ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत निर्यात और आयात दोनों लेनदेन आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.