जियो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने वाली 126 वेबसाइट निलंबित
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट ने डोमेन नेम रजिस्ट्रार को लॉटरी व गेमिंग से जुड़ी सेवाओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जिओ ट्रेडमार्क का कथित तौर पर इस्तेमाल करने वाली 126 वेबसाइटों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही वेबसाइट के ऑपरेटरों को कंपनी के ट्रेडमार्क या किसी भी धोखे से मिलते-जुलते मार्क का इस्तेमाल करने से भी रोका है।न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे की सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश दिया है। पीठ ने ब्लॉगर प्लेटफॉर्म चलाने वाले गूगल को भी निर्देश दिया कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले वेबपेज का एक्सेस बंद कर दे और उसे हटा दे। पीठ ने डोमेन नेम रजिस्ट्रार को यह पक्का कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.