जियो टैग के बाद भी नहीं मिला घर, छत भी गिरी 2 साल पहले हुई थी जियो टैग
लातेहार, मार्च 23 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के सोहर पंचायत के आराहंस टोला केराखाड़ निवासी जगदीश लकड़ा का घर जियो टैगिंग के दो साल बाद भी नहीं बना। उल्टा अब उनका कच्चा घर गिर चुका है। दो साल पहले उनको आवास योजना के तहत उनका जियो टैग किया गया था, लेकिन इसके बाद न स्वीकृति मिली और न ही कोई आर्थिक सहायता। लगातार अनदेखी के कारण अब स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उनका घर ही धराशायी हो गया। हर बरसात में पानी से घिरने वाला यह घर आखिरकार ढ़ह गया। पीड़ित जगदीश लकड़ा ने लातेहार डीसी से आवास दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं पंचायत की मुखिया मगदली टोप्पो ने जल्द लाभ दिलाने का दावा किया है,लेकिन हकीकत यह है कि दो साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।फोटो-1- जगदीश लकड़ा का धराशायी घर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.