लखनऊ, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा लागू की गई वाहनों की 'जियो टैगिंग' व्यवस्था सोमवार को सुबह 04 बजे से दोपहर 03 बजे तक पूरी तरह ठप रही। ऐप में तकनीकी खराबी और ओटीपी प्राप्त न होने के कारण प्रदेशभर की 251 मंडियों में गेटपास नहीं बन सके। इस वजह से हरी सब्जियों, गल्ला, दलहन, तिलहन और किराना का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ और व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि गेटपास न बनने के कारण शीघ्र खराब होने वाली हरी सब्जियां मंडियों में ही फंसी रह गईं। इसके अलावा कई ग्रामीण मंडियों में गेटपास न होने के कारण व्यापारियों ने किसानों से उपज नहीं खरीदी, जिससे कई किसानों को...