जियो को पछाड़ भारती एयरटेल बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप में फिर मारी बाजी
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- शेयर बाजार में शुक्रवार को भारती एयरटेल के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इस तेजी के दम पर कंपनी ने मार्केट कैप के मामले में जियो प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है। भारती एयरटेल एक बार फिर देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। शुक्रवार को बीएसई पर भारती एयरटेल का शेयर 1.66% की बढ़त के साथ Rs.2,096.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर में 2.81% तक की तेजी आई और यह Rs.2,120 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर में गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 0.90% टूटकर Rs.1,405.75 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में शेयर करीब 2% गिरकर Rs.1,390 तक आ गया था।भारती एयरटेल का मार्केट कैप कितना हुआ? शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद भारती एयरटेल का मार्केट कैप बढ़कर Rs.13.08 लाख करोड़ हो गया। वहीं, जियो प्लेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.