नई दिल्ली, मई 13 -- जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने अपने आईपीओ से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने आकाश अंबानी को 5 साल के लिए अपना मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। मिंट ने यह जानकारी दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स का नेतृत्व सौंपे जाने के साथ ही आकाश अपने भाई-बहनों ईशा अंबानी और अनंत अंबानी में से मैनेजिंग डायरेटर का पद पाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। कंपनी जल्द ही सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करेगी, जिससे उसे लिस्टेड होने की मंजूरी मिल सके। इसके लिए यह नेतृत्व पुनर्गठन अहम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- अडानी का घटा रुतबा, 6.07 अरब डॉलर का झटका, अंबानी टॉप-20 से बाहर कंपनी ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को 7 मई को दिए अपने डॉक्यूमेंट्स में कहा, "कंपनी के मेंबर्स ...