नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ में कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होने की संभावना नहीं है। इसकी वजह है कि किसी भी निवेशक ने अपनी हिस्सेदारी बेचने या घटाने की मंशा नहीं जताई है। मामले से परिचित सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी इस आईपीओ के जरिये करीब 3.8 अरब डॉलर जुटा सकती है। विदेश में निवेशकों के साथ बैठकों के दौरान मिली प्रतिक्रिया के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का बाजार मूल्यांकन 12-13 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इस मूल्यांकन पर सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल हो सकती है। रुपया आठ पैसे टूटकर 96.43 प्रति डॉलर पर यह भी पढ़ें- Jio IPO: जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को हो सकता है ओ...