हरिद्वार, अप्रैल 12 -- रिलायंस की जियो फाइबर इंटरनेट सेवाएं रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई। इससे जिले के लाखों उपभोक्ता परेशान रहे। दिन में इंटरनेट नहीं चलने से डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित रही। लोग दिनभर इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतिक्षा करते रहे। दिन में करीब तीन बजे सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह के समय लोगों के घरों और दफ्तरों में रिलायंस की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कतें हुईं। साथ ही कई कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। दोपहर तक लोग इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतीक्षा करते रहे। इसके बाद शिकायतें दर्ज करानी शुरू की। शहर के 30 हजार लोगों ने इंटरनेट काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। इससे रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों को भी बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.