मैनपुरी, मार्च 30 -- जियो और जीने दो तथा शिला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की जैसे गगनभेदी उद्घोषों के साथ सोमवार को नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज द्वारा भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रथयात्रा का शुभारंभ श्री चंद्रप्रभ जिनालय से हुआ। भगवान की प्रतिमा को भव्य रूप से सजे रथ पर विराजमान किया गया। केसरिया ध्वज थामे बच्चे और बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह यात्रा जैन मार्केट, छोटा बाजार, पीपल मंडी, घंटाघर और जीटी रोड चौराहा होते हुए पुनः चंद्रप्रभ जिनालय पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रथयात्रा में मुख्य पात्रों के रूप में कुमुद जैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.