नई दिल्ली, मार्च 15 -- Jio और Airtel, देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन कंपनियों के पास ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रीपेड प्लान्स की बड़ी रेंज है। कुछ प्लान्स ऐसे ही जिनकी कीमत एक समान हैं। आज हम आपको जियो और एयरटेल ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत तो एक समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। हम बात कर रहे हैं जियो और एयरटेल के 1199 रुपये के प्लान के बारे में। चलिए इनका डिटेल कंपेरिजन करके समझते हैं, कौन दे रहा ज्यादा बेनिफिफट्स...एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान एयरटेल का 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 14.2 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमि...