नई दिल्ली, मार्च 26 -- मुंबई। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और एलियांज ग्रुप के संयुक्त उद्यम जियो-एलियांज ने भारत में अपना कारोबार शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) से गत 12 मार्च को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी। मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को एलियांज़ की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...