आजमगढ़, सितम्बर 2 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की बेटी जिया राय ने अमेरिका में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिया न्यूयॉर्क में आयोजित 20 ब्रिजेस स्विम अराउंड मैनहट्टन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा-तैराक बन गई हैं। जिया ने 30 अगस्त की सुबह बैटरी पार्क सिटी से तैराकी शुरू कर 48 किलोमीटर की कठिन दूरी को आठ घंटे 53 मिनट में पूरा किया। करीब सौ साल के इतिहास में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित जिया राय पहली बेटी है जिसे यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस उपलब्धि को उन्होंने ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने को समर्पित किया। इसके साथ ही जिया ओपन वॉटर स्विमिंग का ट्रिपल क्राऊन पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा-तैराक भी बन गई हैं। ऐतिहा...