जिया नूर की नीट परीक्षा में शानदार सफलता पर बधाई
काशीपुर, जुलाई 19 -- काशीपुर। मेधावी छात्रा जिया नूर ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में 578 अंकों के साथ शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया और बधाई दी। रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात की। जिया की इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में जिया नूर की 12 घंटे की कड़ी मेहनत और डॉक्टर बनने का उनका दृढ़ संकल्प न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि अल्पसंख्यक समाज की सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।यहां यह भी पढ़ें- माही शगुफ्ता ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 9367 रैंक प्राप्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.