चाईबासा, अप्रैल 24 -- नोवामुंडी, संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा कक्षा 10 का परीक्षाफल गुरुवार को जारी किया गया। इसमें पदमावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी के 35 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिया खातुन 469(93.80 प्रतिशत) के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल की है। द्वितीय टॉपर अंजली पोद्दार को 93.40 प्रतिशत के साथ 467 अंक मिले हैं। तृतीय टॉपर श्वेता कुमारी 90 प्रतिशत के साथ 451 अंक हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित ने सभी छात्रों के भविष्य उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- मैट्रिकी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूची यह भी पढ़ें- जिला के टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची यह भी पढ़ें- उर्सुलाइन कॉन्वेंट में नुपूर कुमारी ने किया स्कूल टॉप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...