किशनगंज, अप्रैल 24 -- पौआखाली, एक संवाददाता। शुक्रवार को जियापोखर थाना परिसर में थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपसी पारिवारिक विवाद, सामाजिक समस्याओं सहित विभिन्न मामलों को लेकर लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस-प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 60 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश सब...