जियाडा की नई रेगुलेशन पर उद्यमियों से मंथन, 41 सुझावों पर हुई चर्चा
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- आदित्यपुर। जियाडा की नई रेगुलेशन ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर शनिवार को जियाडा सभागार में उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श शुरू हुआ। जियाडा के निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नियमावली को लेकर सुझाव और फीडबैक दिए।बैठक का उद्देश्य उद्योगों की व्यावहारिक समस्याओं को नई रेगुलेशन में शामिल कर सरल, पारदर्शी और प्रभावी नियमावली तैयार करना है। उद्यमियों ने भूखंड संबंधी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, निवेश को बढ़ावा देने और अनावश्यक प्रक्रियागत परेशानियों से राहत सहित कई मुद्दे उठाए।आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया), लघु उद्योग भारती, इसरो समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Adityapur News: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सुविधाओं को लेकर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.