रांची, अप्रैल 11 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) द्वारा आयोजित अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में बाघवार एकेडमी के कक्षा-9 के छात्र जियाउल हक को 'बेस्ट बॉलर' का खिताब दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में जियाउल हक ने अपनी धारदार और सटीक गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाते हुए कई महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। समारोह में आरडीसीए के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारी, कोच, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। बाघवार एकेडमी के निदेशक अशोक बाघवार, प्रधानाचार्य अरुण बाघवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.