धनबाद, मार्च 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोडापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा में गुरुवार की रात करीब 7. 45 बजे दो दर्जन युवकों ने मिट दुकान पर हमला कर दुकानदार मो. हलीम के साथ मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़कर 18 हजार रूपया लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। घटना स्थल का जायजा लिया। बताते है कि होली के दिन बुधवार को दोपहर में जियलगोरा चेकपोस्ट के पास सात नंबर मुहल्ले के एक युवक के साथ हाड़ी पट्टी के युवकों का झगड़ा हुआ था। जिसमें हाड़ी पट्टी के युवकों ने सात नंबर के युवक के साथ मारपीट कर दिया था। बुधवार की मारपीट की घटना में शामिल एक युवक गुरुवार की रात को जियलगोरा स्थित दुकान में मिट खरीद रहा था। तभी उक्त युवक पर सात नम्बर शिव मंदिर के समीप रहने वाले युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.