धनबाद, जनवरी 3 -- जोड़ापोखर। नीरज स्मृति मंच एवं लोकेश्वरा नंदा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जियलगोरा सामुदायिक भवन में निःशुल्क नेत्र जांच तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जमसं बच्चा गुट के नेता उमाशंकर शाही, मृणालकांत सिंह उर्फ मल्लू सिंह, सुबोध सिंह सहित अन्य लोगों ने पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह कर तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। शिविर में ढाई सौ नेत्र रोगियों की जांच की। इसमें 30 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मौके पर नीरज स्मृति मंच के यूएस शाही, मृणालकांत सिंह, अमरजीत यादव, भोला यादव, जयकुमार, राजेश यादव, रामबाबू सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...