भागलपुर, अप्रैल 13 -- रेलवे लाइन के दक्षिण में स्थित जियछ पोखर और जियछ माता मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां साल भर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहता है, लेकिन पर्यटन सुविधाओं और मूलभूत विकास के अभाव में यह ऐतिहासिक स्थल अभी भी उपेक्षित है। मान्यता है कि इस पोखर में स्नान करने और मां जियछ की पूजा-अर्चना करने से नि:संतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। पुजारी अशोक राम बताते हैं कि श्रद्धालु पहले पोखर में स्नान करते हैं, फिर विधि-विधान से पूजा कर मनोकामना मांगते हैं। मनोकामना पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते हैं तथा मुंडन संस्कार भी कराते हैं। बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। पुजारी और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस स्थल का सौंदर्यीकरण और पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाए तो यह एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.